फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत : परिजनों के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के नई दुनिया के पास यशोदा नर्सिंग होम में प्रसव के बाद शिक्षिका की मौत मामले में तीसरे दिन सोमवार को भी जांच परिणाम तक नहीं पहुंची। मामले में पकड़े गए नामजद डॉ.राकेश सिंह पहाड़ी सीएचसी में संविदा में तैनात हैं। हैरत यह भी है कि जिन अन्य तीन डाक्टरों के नाम इस नर्सिंग होम से जुडे़ हैं वह भी सरकारी नौकरी में हैं। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम के अधिकारी मृतका के परिजन व अस्पताल के जिम्मेदारों के बयान दर्ज कराने को भटकते रहे। पुलिस ने मुकदमा वादी राकेश कुशवाहा से बयान दर्ज किए जिसमें उन्होंने डाक्टरों पर लापरवाही करने और रुपये की खातिर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। यह भी कहा कि खुद को बचाने के लिए अस्पताल स्टाफ अब सीसीटीवी फुटेज व हार्डडिस्क कागजात समेत गायब कर रहा है। सही जांच होने पर पूरी जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के बनकट गांव के पास स्थित प्राइवेट यशोदा नर्सिंग होम में कालिंजर निवासी प्रसूता शिक्षिका दीपिका कुशवाहा पत्नी रामचंद्र की प्रसव के बाद शुक्रवार को मौत हो गई थी। सोमवार को कोतवाली पुलिस टीम मुकदमा वादी और मौके पर मौजूद लोगों से बयान दर्ज कराने पहुंची। सभी ने अस्पताल में रुपयों की खातिर जिला अस्पताल के डाक्टर व नर्सिग होम के स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उधर स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय जांच टीम ने जिला अस्पताल के डाक्टरों व वहां मौजूद नर्सिंग होम के डाक्टर और स्टाफ से जानकारी करने का प्रयास किया पर कोई नहीं मिला। इस मामले में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि मंगलवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारी पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें