फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से घायल खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ट्रक की टक्कर से घायल युवक की मौत इलाज के दौरान शुक्रवार की रात प्रयागराज स्थित अस्पताल में हो र्गई। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को चित्रकूट जिला मुख्यालय में कराया गया है। मृतक ट्रक का खलासी था।
विज्ञापन

बताते चलें कि राजापुर थाना अंतर्गत रायपुर गांव के पठानपुरवा तिराहे में 26 मार्च को एक ट्रक खराब हो गया था। सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर रात को मिस्त्री बना रहे थे। तभी सामने से ट्रक आया और ट्रक मालिक शंकर सुमन, मिस्त्री राजू मौर्या, ग्रामीण रण विजय सिंह, खलासी चमन समेत पांच को टक्कर मारते हुए निकल गया। इसमें खलासी चमन लाल को छोड़कर अन्य तीन की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि चित्रकूट के राजापुर थाना के रायपुर बांगर गांव निवासी खालसी चमन खान (18) गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए प्रयागराज में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृत चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें