चित्रकूट। भरतकूप थाना अंतर्गत घुरेटनपुर गांव निवासी एक वृद्धा को कुत्ते ने काट लिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में शनिवार को वृद्धा की मौत हो गई। घुरेटनपुर निवासी कलावती पटेल (50) पत्नी भैरो प्रसाद पटेल को 15 दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था।
तब शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर वहां से जिला मुख्यालय रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत जिला अस्पताल में हो गई। पिता शिक्षक राजेंद्र प्रसाद पटेल ने घटना की जानकारी दी। (संवाद)