फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-बोलेरो की भिड़ंत, जीजा व साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग केे बोड़ीपोखरी के पास अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार जीजा व साले सड़क पर दूर जा गिरे। थाना पुलिस टीम ने गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट पहने था। घटना की जानकारी होते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर में दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के नांदी गांव निवासी वेद प्रकाश द्विवेदी (52) अपने साले रैपुरा थाना क्षेत्र के कुई गांव निवासी विनय कुमार त्रिपाठी (38) सोमवार को बाइक से अहिरी गांव रिश्तेदारी में गए थे। वहां से निमंत्रण कर देर रात को नांदी गांव जा रहे थे। जब उनकी बाइक राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रैपुरा थाना क्षेत्र के बोडी पोखरी के गड़रियनपुरवा के पास पहुंची। तो बाइक चालक विनय ने ट्रैक्टर को ओवरटेक किया। इसी बीच सामने से तेज गति से जा रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग छिटककर दूर जा गिरे और बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही यूपी 112 और रैपुरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायलों की हालत और बिगड़ गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। उधर, दुर्घटना के बाद बोलेरो लेकर भाग रहे चालक का संतुलन बिगड़ा और सड़क किनारे एक पत्थर से टकरा गया। पीछा कर रही पुलिस टीम ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक भाग निकला।
उधर, पुलिसकर्मियों ने दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। परिजन रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे। मंगलवार की सुबह पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर दोपहर को पोस्टमार्टम कराया। परिजन शव लेकर गांव चले गए। थानाध्यक्ष सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि बाइक सवार ट्रैक्टर को ओवरटेक कर आगे बढ़े। तभी बाइक व बोलेरो की आमने सामने टक्कर हो गई। बोलेरो चित्रकूट नयागांव मध्यप्रदेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें