मानिकपुर। कस्बे के पटेल नगर निवासी एक बालिका (6) के पेट में दर्द होने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि मानिकपुर सीएचसी में मौजूद डाक्टर व स्टाफ ने दर्द से कराहती बालिका का इलाज न कर सीधे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस कारण रास्ते में बालिका की हालत और बिगड़ गई और मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि यदि सीएचसी में ही इलाज शुरू कर दिया जाता तो बालिका की जान बच सकती थी।
कस्बा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को तड़के पुत्री रीतादेवी के पेट में दर्द हो रहा था। उसे लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे तो वहां औपचारिकता कर सीधे जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया। उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव अपने साथ मानिकपुर ले गए। मृतका के पिता ने बताया कि मानिकपुर सीएचसी के स्टाफ की लापरवाही की शिकायत सीएमओ से की जाएगी। (संवाद)