फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम की छापेमारी, नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। कस्बे में बुधवार को विजिलेंस टीम ने छापा मारा। इससे कटिया मारने वालों में हड़कंप मच गया। इस दौरान नौ लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता व अवर अभियंता की मौजूदगी में विद्युत विजिलेंस टीम ने कस्बे के नौ घरों में छापा मारा। मीटर के पहले तार में कटिया फंसाकर विद्युत चोरी की जा रही थी। टीम पहुंचते ही विद्युत चोरों ने खलबली मचा दी।
विद्युत उपखंड राजापुर के सहायक अभियंता राकेश कुमार व अवर अभियंता जितेंद्र पटेल ने बताया कि नौ लोग घरों में बाईपास कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़े गए। इन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी विजिलेंस टीम के साथ विद्युत चोरी रोकने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम के प्रभारी उत्कर्ष मौर्या ने बताया कि राजापुर तहसील क्षेत्र के कस्बा सहित 165 गावों में विद्युत चोरी को रोकने के लिए शासन के सख्त निर्देश हैं। विद्युत चोरी करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। टीम के साथ अतुल कुमार उपाध्याय, रामकेश, राकेश कुमार, सोनू विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें