विभा को मिठाई खिलाते पिता और कालेज के प्रधानाध्यापक।
- फोटो : amar ujala buerau
‘अपनी मेहनत पर पूरा यकीन था, उम्मीद थी कि अच्छे नंबर आयेंगे। लेकिन जिले को टॉप करूंगी...ये तो सपने के सच होने जैसा है।’। यह कहना है इंटरमीडिएट में 96.7 फीसदी के साथ जिला टॉप करने वाली विभा देवी का।
बायो साइंस की छात्रा इस सफलता पर गद-गद है और परिजन-शिक्षक भी गर्व महसूस कर रहें हैं। विभा आगे चलकर डॉक्टर बन समाज सेवा करना चाहती है।
विभा के पिता शिवसुहावन कोतवाली क्षेत्र के सपहा गांव के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मां गीता देवी आंगनबाडी कार्यकत्री है। विभा के बाबा गया प्रसाद राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रह चुके हैं।