फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में बेटियों ने बिखेरा जलवा

Sun, 15 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
सरस्वती इंटर कालेज बेड़ी पुलिया के हाईस्कूल के छात्र। - फोटो : amar ujala buerau
विज्ञापन
 यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम हाईस्कूल- इंटरमीडिएट में बेटियों का दबदबा रहा। हाईस्कूल में नांदिनकुर्मियान इंटर कालेज की छात्रा रिया पटेल ने 93 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में ज्ञानभारती इंटर कालेज की विभा देवी ने जिले में टॉप कर मान बढ़ाया। टॉप टेन की सूची में ज्यादातर बेटियों के नाम शामिल रहे। जिले का परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक रहा। जिसमें हाईस्कूल का परिणाम  78.42 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 92.86 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन



     घड़ी में 12:30 बजते        ही हजारों हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के दिलों की धड़कने भी बढ़ गई।  इंटरमीडिएट में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की विभा देवी उसने बायो साइंस विषय से 96.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इसके बाद इसी कालेज की रीना देवी पुत्री नत्थू प्रसाद ने 96 प्रतिशत और छत्रपति शाहूजी महराज इंटर कालेज की प्रिया सिंह पुत्री जगभान ने 95.8 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान बनाया।  इसके  बाद हाईस्कूल में नांदिनकुर्मियान इंटर कालेज की छात्रा रिया पटेल ने 93 प्रतिशत अंक लेकर जिले में टॉप किया।
विज्ञापन


बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती इंटर कालेज के आलोक सिंह, ज्ञानभारती इंटर कालेज की आरती और गोपालदास निर्मला देवी इंटर कालेज के मृदुल ने 92.3 प्रतिशत लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती इंटर कालेज के प्रयांशु और ज्ञानभारती के सुधाकर ने 91.67 प्रतिशत अंक लेकर सयुंक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसके बाद दिन भर कालेज के शिक्षकों और सफल छात्र-छात्राओं के परिजनों को बधाई देने का दौर देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें