फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुडवां श्रेयांश और प्रियांश को मिलेगा न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जानकीकुंड चित्रकूट के बहुचर्चित सगे जुड़वां भाई श्रेयांश और प्रियांश की स्कूल बस से अगवा करके बेरहमी से निर्मम हत्या करने के मामले में आखिरकार अब फैसले की घड़ी नजदीक आ गई है। सतना कोर्ट से 26 जुलाई को फैसला सुनाये जाने की संभावना है। इसी मामले में पकड़े गये आरोपियों में जेल में बंद आरोपियों में एक आरोपी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन

सतना कोर्ट के अभियोजन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में छह आरोपियों को पकड़ा गया था। एक के जेल में खुदकुशी करने के बाद से पांच पर अदालत में कार्रवाई चल रही है। सुनवाई लगभग पूरी हो चुकी है जिसमें 26 जुलाई को फैसला होने की संभावना है। गौरतलब है कि 12 फरवरी 2019 को सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के अंदर से चलती बस से असलहे के जोर पर तेल व्यापारी बृजेश रावत के दो मासूम जुड़वा बेटे श्रेयांश और प्रियांश का अपहरण किया गया था और निर्ममता पूर्वक हत्या करके दोनों के शव नदी में फेंक दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें