फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर युवती ने की आत्महत्या, पीछे का दरवाजा तोड़ घर में घुसा था आरोपी

Sat, 15 Jan 2022 07:43 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट

सार

युवती ने शोर मचाते हुए बाहर भागी और रात्रि में ही थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा मामला सुबह देख लेने की बात कहकर लौटा दिया गया। दूसरे दिन सुबह पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के मानिकपुर में छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर युवती ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां चिंता ने बताया कि हम लोग बीती रात घर पर नहीं थे, तभी मोहल्ले का ही रहने वाला युवक महेंद्र बीती रात मेरे घर में पीछे का दरवाजा तोड़ अंदर घुस गया। इसके बाद युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। 

विज्ञापन


युवती ने शोर मचाते हुए बाहर भागी और रात्रि में ही थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा मामला सुबह देख लेने की बात कहकर लौटा दिया गया। दूसरे दिन सुबह पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। 

वहीं, इस छेड़छाड़ की घटना से क्षुब्ध होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। मामले को दबाते हुए आनन-फानन में युवती का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें