चित्रकूट। खेल स्टेडियम में बालक बालिकाओं की साइकिल रेस व कई टीमों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
साइकिल रेस बालक वर्ग में धीरेंद्र प्रथम, दिलीप कुमार द्वितीय, सुनील कुमार तृतीय, रोहित पाल चतुर्थ, दीपक प्रजापति पांचवें व अकबर छठे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सोनाली ने पहला, सपना ने दूसरा, सीता ने तीसरा, पूनम ने चौथा, ईशा ने पांचवां और अंजली पटेल ने छठा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में शिवरामपुर ने जनसेवा इंटर कॉलेज को फाइनल मुकाबले में 2-1 से हरा दिया।
साइकिल रेस का उद्घाटन जिला युवा कल्याण अधिकारी व पुरस्कार वितरण कैप्टन संतोष कुमार ने किया। वॉलीबॉल मैच का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार व पुरस्कार वितरण जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र भदौरिया ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, श्याम सुंदर यादव, शिक्षक सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।