फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बस से बचने के चक्कर में अनियंत्रित ऑटो पलटा, आठ घायल

Mon, 08 Dec 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-8- परिचय- खेत के पास पलटा टेंपो। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
खोही। चित्रकूट मप्र थाना क्षेत्र के सेमरिया पड़हा मोड़ पर रविवार दोपहर को यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार चार यात्रियों को गंभीर घायल हो गए। जबकि अन्य चार मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मझगवां निवासी सुनील प्रताप सिंह ने बताया कि चित्रकूट प्रमोदवन से मझगवां की ओर ऑटो जा रहा था। ऑटो में 15 यात्री सवार थे। रास्ते में थाना क्षेत्र के सेमरिया पड़हा मोड़ के पास ऑटो पहुंंचा तो सामने से आ रही बस से बचने के लिए चालक ने ऑटो को किनारे काटा। इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत के लगभग 15 फीट गड्डे में पलट गया। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर नयागांव चित्रकूट थाना प्रभारी गिरजा शंकर बाजपेई हमराहियों के साथ पहुंचे और घायल प्रमोदवन निवासी ननकावन प्रसाद, चुन्नू लाल, संतोष मिश्र व रमाकांत द्विवेदी को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया । मामूली चोट होने पर अन्य प्राथमिक इलाज कराकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें