फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चाचा ने भतीजे को मारी कुल्हाड़ी, मौत

विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित के घर के बाहर लगी भीड़।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के ओरा गांव में बुधवार की सुबह नौ बजे हैंडपंप पर भैंस को पानी पिलाने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। इस पर चाचा ने भतीजे के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भतीजे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ओरा निवासी गोरेलाल यादव ने बताया कि बेटे रामचंद्र यादव (21) के साथ पास में लगे हैंडपंप में भैंस को पानी पिलाने गए थे। तभी वहां भाई धनश्याम आ गया। उसने पहले पानी भरने का प्रयास किया तो कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि घनश्याम घर गया। वहां से कुल्हाड़ी लेकर आया और बेटे रामचंद्र के ऊपर हमला कर दिया। इससे बेटा घायल होकर गिर गया। तुरंत बेटे को लेकर सीएचसी गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
बताया कि उसके अब एक बेटा कल्लू और एक बेटी गुड़िया हैं। बेटा रामचंद्र सूरत में रहकर काम करता था। वह बांदा के मर्का निवासी अपनी बुआ की बेटी की शादी में कुछ दिन पहले गांव आया था। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि हैंडपंप से पहले पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। चाचा ने भतीजा को कुल्हाड़ी मारी थी। इसमें भतीजा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। चाचा काे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


चोरी का शक जताने पर घनश्याम मान रहा था खुन्नस
गोरेलाल ने बताया कि करीब 10 दिन उसके घर से नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए थे। उसने भाई घनश्याम पर ही शक जताया था। इसी बात से घनश्याम खुन्नस मान रहा था। कई बार पहले भी कहासुनी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें