चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव में दिनदहाड़े चाचा ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर निकले, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय भतीजे की मौत हो गई। परिजनों ने चाचा के खिलाफ हत्या की तहरीर थाने में दी है। परिजनों के अनुसार दोनों परिवार के बीच कुछ दिन पहले हुई चोरी को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।