फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानिकपुर व मऊ सीएचसी में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे सुविधा

विज्ञापन
फोटो- 11-अल्ट्रासाउंड मशीन वितरण कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर/मऊ(चित्रकूट)। मानिकपुर व मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सुविधा मिलेगी। इसके लिए चाइल्ड फंड के सहयोग से उपकरण उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

इस सुविधा के बाद अब गर्भवती एवं अन्य लोगों को अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे के लिए बाहर नहीं जाने पडे़गा। गर्भवती महिलाओं की सारी जांचें अब स्वास्थ्य केंद्र में होंगी। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.भूपेश द्विवेदी ने मशीनों को अस्पताल में स्थापित कराया।
चाइल्ड फंड के आशीष कुमार ने बताया कि उनकी एक ग्लोबल संस्था है जो भारत देश में 15 राज्यों के 84 जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका संवर्द्धन के लिए कार्य कर रही है। कोविड को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर एवं मऊ में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन, आईसीयू बेड, सेमी फ्लायर बेड आदि उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें