फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिफिलिंग में दो को पांच साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गैस रिफिलिंग के मामले में दोष सिद्ध होने पर दो आरोपियों को न्यायालय ने पांच-पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर 20-20 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता सनत कुमार मिश्रा ने बताया कि 13 अगस्त 2009 को तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर कर्वी के तत्कालीन प्रशासन के अधिकारियों ने स्टेशन रोड पर में छापा मारा था। इसमें वहीद अहमद घरेलू गैस सिलिंडर से छोटे गैस सिलिंडर में रिफिलिंग करते हुए पकड़ा गया था। साथ ही उसकी दुकान से गैस सिलिंडर और रिफिलिंग के उपकरण भी बरामद हुए थे। इस दौरान दूसरी दुकान में राकेश कुमार को भी रिफिलिंग की मशीन के साथ पकड़ा गया था।
पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद राकेश कुमार और वहीद अहमद के विरुद्ध धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम और धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था।अपर सत्र न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने दोष सिद्ध होने पर दोनों अभियुक्तों को पांच-पांच वर्ष के कारावास और 20,-20 हजार रुपये के अर्थदंड से दडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें