फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर कस्बे के मोहल्लों में पाइप लाइन से पानी की सप्लाई रहती बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। नगर पालिका चित्रकूट क्षेत्र के सीतापुर कस्बे के ऊंचाई पर बसे मोहल्लों में इन दिनों पेयजल किल्लत बनीं हुई है। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन की आपूर्ति घरों तक नहीं पहुंच रही है। ऐसे में उन्हें हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे का मोहल्ला रामघाट काफी ऊंचाई पर बसा है। यहां पानी की सबसे अधिक किल्लत है। इसी तरह वार्ड राघवपुरी व तीर्थराजपुर सहित रामायणमेला के पास बसी जोशी बस्ती में भी पेयजल समस्या व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति करीब 8 किमी दूरी से होती है। इस कारण भी पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
राघपुरी वार्ड के रामघाट स्थित चौकी के पास रहने वाले दीपक सेन, रामजी, विनोद, महेश आदि ने बताया कि उनके घरों में पानी की सप्लाई बाधित है। राघवपुरी वार्ड के सभासद बुद्धप्रकाश सिंह ने बताया कि पेयजल आपूर्ति न होने से हैंडपंपों पर भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता ई.आरएस मिश्र ने बताया कि किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए टंकी से आपूर्ति की जाती है। यदि ऊंचाई वाले मोहल्लों में किसी तरह की समस्या है तो शिकायत मिलने पर उसमें सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें