चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने शनिवार को आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र मंडी परिषद का औचक निरीक्षण कर किसानों के मध्य खाद वितरण प्रणाली का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी ने बताया कि डीएपी खाद की उपलब्धता 1190 बैग, 140 बैग यूरिया है। खाद की मांग की गई है। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला को निर्देश दिए कि दो काउंटर खाद वितरण के खुलवाए जाएं। ताकि किसानों को समय से खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। किसी को कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है। सभी साधन सहकारी समिति, केंद्रों पर खाद उपलब्ध है। क्षेत्र के केंद्रों से डीएपी खाद प्राप्त कर लें। संवाद