राजापुर। थाना अंतर्गत कुसेली गांव में मंगलवार की शाम बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े एक किशोर व एक युवक की मौत हो गई। चार अन्य झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार की शाम लगभग चार बजे कु शैली गांव में गरज चमक के साथ बारिश हो रही थी। कुछ ग्रामीण नीम के पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान बिजली गिरने से अरविंद्र सोनकर (10) पुत्र बबूल व मैके (18) पुत्र कल्लू निषाद की मौत मौके पर हो गई। जब कि चार अन्य झुलस गए। जिसमें जलसेन, रज्जू , विजय व जय को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंं भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी होने एसडीएम प्रमोद झा ने नायब तहसीलदार राजीव कुमार दुबे को गांव के लेखपाल को मौके पर भेजा।