फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चपेट में आने से दो किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/शिवरामपुर (चित्रकूट)। जिले के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कराया।
विज्ञापन

बरगढ़ थाना क्षेत्र के ढरकनपुरवा निवासी किसान सुखराम कोल (45) सोमवार की दोपहर धान की फसल की निगरानी कर रहा था। इसी बीच बारिश होने पर वह पुरवा की ओर लौट रहा था रास्ते में उस पर बिजली गिर गई, अन्य किसान बाल बाल बचे। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाए, इलाज के कुछ देर बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक की पत्नी मुन्नी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उसके दो पुत्र अजय व अमित व एक पुत्री नीलू है।
विज्ञापन

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बिहारा ग्राम पंचायत अंतर्गत बरगदहापुर निवासी किसान कैलाश यादव (28) सोमवार की सुबह अपने मवेशी खेत के पास चराने गया था। तभी बिजली की चपेट में आ गया, परिजन अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसी धर्मपाल यादव ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। पिता के साथ खेती बाड़ी और मजदूरी कर परिवार चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें