फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 33 लाख से दो जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले में दो जर्जर सड़कों की मरम्मत होगी। साथ ही जलनिकास के लिए नालियां भी बनेंगी। इसके अलावा क्षतिग्रस्त पुलिया का भी निर्माण होगा। इस पर 33 लाख से ज्यादा बजट व्यय होगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को इनके निर्माण की जिम्मेदारी मिली है।
जनपद के ग्रामीण अंचलों में अधिसंख्य सड़कों और पुलिया की जीर्णशीर्ण में है। ग्रामीणों द्वारा काफी समय से जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

आदेश पर लोनिवि प्रांतीय खंड ने चकौंध से इटौरा संपर्क मार्ग, नांदी लिंक रोड से नांदी गांव संपर्क मार्ग चयनित किए। इसी तरह सपहा से लौढि़या खुर्द से गोशाला के पास क्षतिग्रस्त पुलिया चिह्नित की। इनके निर्माण के लिए करीब 33.17 लाख के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन से बजट भी अवमुक्त कर दिया है। ऐसे में अब चकौंध से इटौरा संपर्क मार्ग के तहत सीसी सड़क व नाली बनेगी। इस पर 19.14 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। नांदी लिंक रोड से नांदी गांव तक सीसी रोड व नाली निर्माण कराया जाएगा। निर्माण पर 7.18 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा सपहा से लौढि़या खुद से गोशाला के पास क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत की जाएगी। यहां पर कलवर्ट का निर्माण होगा। इस पर 6.85 लाख रुपये खर्च होंगे। अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि दो जर्जर सड़कों व एक पुलिया की मरम्मत के लिए मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें