फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिना हेलमेट बाइक सवार दो छात्रों को कार ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 14
विज्ञापन

-हिमांशु ग्रामोदय विश्वविद्यालय में बीए का छात्र, यश आरोग्यधाम गुरुकुल में कक्षा आठ का छात्र था
-सिर पर पहिया चढ़ने से एक की घटनास्थल पर मौत, साथी ने अस्पताल में दम तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
खोही (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के गुप्त गोदावरी मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब नौ तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचल दिया। हादसे में एक छात्र की मौके पर मौत हो गई। घायल साथी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।कार का पहिया एक छात्र के सिर के ऊपर से निकल गया। वहीं, साथी के सिर में गहरी चोट लगने से मौत हो गई।
जानकीकुंड मोहल्ला निवासी हिमांशु सेन (19 )और बांदा के नरैनी निवासी यश मिश्रा (14) सोमवार की सुबह बाइक से मंदिर दर्शन करने गए थे। यहां से गुप्त गोदावरी की तरफ से लौट रहे थे। रास्ते में गुप्त गोदावरी मोड़ के पास अचानक सामने से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों छात्र सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

तभी कार का पिछला पहिया छात्र यश के सिर पर चढ़ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहा हिमांशु सेन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हिमांशु को फौरन जानकीकुंड अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके से भागने का प्रयास कर रहे कार चालक को पकड़ लिया और उसे चित्रकूट पुलिस के हवाले कर दिया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
दुर्घटना करने वाली कार को पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी करा दिया है। जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जानकीकुंड निवासी बबलू सेन ने बताया कि कार व बाइक में टक्कर होने से उसके पुत्र हिमांशु व उसके दोस्त यश की मौत हो गई है। हिमांशु ग्रामोदय विश्वविद्यालय में बीए की पढ़ाई कर रहा था। जबकि यश मिश्रा आरोग्यधाम के गुरुकुल में कक्षा आठ का छात्र था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गिरिजा शंकर बाजपेयी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें