मानिकपुर/सरधुआ। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के मड़ैयन गांव निवासी वृद्ध राजकिशोर (87) को पेटदर्द की शिकायत पर नाती शशिकांत ने गुरुवार को जिला अस्पताल लेकर आया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा सरधुआ थाना क्षेत्र के अर्की गांव निवासी शांति देवी की बुखार व पेटदर्द से पीड़ित होने पर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे । रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। (संवाद)