राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भभेंट के मजरा यादव पुरवा में दो भाइयों के घरों में आग लग गई। इसमें गृहस्थी के साथ ही दो बकरियां मर गईं। हैं।
ग्राम भभेंट निवासी राममिलन मंगलवार को घर से कुछ दूरी पर अपने परिवार के साथ खेतों में काम कर रहे थे। शाम चार बजे अचानक घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने पास स्थित ट्यूबवेल चलाकर आग बुझाई। इस दौरान दो बकरियां जल गईं साथ ही गेहूं, चना, सरसों आदि गृहस्थी का सामान भी राख हो गया। छोटे भाई श्याममिलन यादव का भी घर आग की चपेट में आ गया। श्याम मिलन यादव ने बताया कि पुत्री सविता की बरात 28 अप्रैल को सूरजपुर फतेहपुर से आनी है। घर का सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से आर्थिक मदद की मांग की है।