फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग पर लगेगा ट्यूबवेल

विज्ञापन
फोटो-12-परिक्रमा मार्ग पर पेयजल समस्या का समाधान कराने के लिए अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते समा? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रभु श्रीराम की तपोभूमि के कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर जल संकट दूर करने के लिए समाजसेवियों ने हाथ बढ़ाया है। जिलाधिकारी से मिलकर परिक्रमा मार्ग पर ट्यूबवेल लगाने पर सहमति बनी है। दो तीन दिन के अंदर काम भी शुरू हो जाएगा। इससे तीर्थयात्रियों के साथ मवेशियों को भी पानी मिलेगा।
विज्ञापन

कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर जलसंकट को लेकर अमर उजाला ने अभियान चलाया है। जिस पर खराब पानी की टंकी, हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हो गई है। शहर के शंकर बाजार निवासी समाजसेवी आनंद सागर खरे व जगदीश गुप्ता शुक्रवार को डीएम के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस तरह परिक्रमा मार्ग पर निजी खर्च से ट्यूबवेल लगवाने का प्रस्ताव रखा। इससे परिक्रमा मार्ग के कुछ तालाब भी भरेंगे और आधी परिक्रमा तक पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। इस प्रस्ताव को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने मंजूरी दे दी। इसके साथ ही जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस मिश्रा व विद्युत विभाग के जेई रविकांत विश्वकर्मा को मौके पर भेजा।
अधिकारियों की टीम, दोनों समाजसेवियाें, कामदगिरि स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राकेश केसरवानी के साथ परिक्रमा मार्ग पहुंची। भरत मिलाप के आगे यूपी एमपी बार्डर पर ट्यूबवेल के लिए बोर कराने पर सहमति बनी। जिलाधिकारी ने दो-तीन दिन के अंदर काम शुरू कराने के लिए कहा है। समाजसेवी आनंद सागर ने कहा कि इस बोर व निर्माण का पूरा खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। इससे तीर्थयात्रियों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें