फोटो-14- शहर के ट्रैफिक चौराहे पर लगे विशाल पीपल के पेड़ से टकराया ट्रक तो पेड़ गिरा और ट्रक का अगला ?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर के ट्रैफिक चौराहे के पास बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रहा अनियंत्रित ट्रक एक पेड़ से टकरा गया। ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आस पास किसी के न होने से हादसा टल गया। चालक व परिचालक ने कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद हाईवे पर दो घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा।
झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली क्षेत्र के ट्रैफिक चौराहे के पास बांदा व राजापुर की ओर से दो ट्रक तेज रफतार से आये। चौराहे पर दोनों के टकराने की स्थिति बनी तो एक ट्रक किसी तरह निकला लेकिन दूसरा सामने पेड से टकरा गया।
धड़ाम की आवाज के साथ विशाल पीपल का पेड़ गिर गया। सुबह आसपास की दुकानें बंद होने और ट्रैफिक न होने से बडा हादसा टला।इसके बाद कोतवाल राजीव सिंह व यातायात प्रभारी ने जेसीबी बुलवाकर ट्रक को अलग कराया और जाम को खुलवाया।