चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव निवासी अंतिमा पत्नी शुभम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रातभर प्रसव वेदना से गर्भवती तड़पती रही। सुबह अल्ट्रासाउंड जांच में मृत अवस्था में शिशु के होने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
सास चुनकी ने बताया कि बहू की जान को खतरा बना है। इसके बाद भी अस्पताल में देखरेख नहीं हो रही। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय पाल, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राज नारायण पाल ने बताया कि साथी शिवनरेश राजपूत के परिवार की महिला का प्रसव कराने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गर्भ में शिशु की मौत के बावजूद इलाज नहीं किया। जिसकी शिकायत सीएमओ सहित सीएमएस से की है।
सीएमएस डा.आरके गुप्ता ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने के बाद पता चला कि शिशु गर्भ में मृत है। ऐसे में महिला को संक्रमण से बचाने व दर्द से राहत पहुंचाने के लिए दवा दी गई है।