चित्रकूट। राष्ट्रीय उद्योग संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर के गल्ला व्यापारी शिवनरेश अग्रहरि की पुत्री मुस्कान की हत्या का खुलासा नहीं होने पर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कैंडिल मार्च भी शहर में निकालकर हत्यारों को बेनकाब करने की मांग की गई। घर में जाकर पीडि़त परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधाया।
सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व व्यापारियों ने डीएम शिवशरणप्पा को ज्ञापन सौंपा। हत्याकांड की खुलासा की मांग किया। एसपी अरूण कुमार सिंह से मिलकर दोषियों के खिलाफ ही कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इसी के साथ ही जीएसटी देने वाले व्यापारियों को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की गई। वहीं शाम को कैडिल मार्च भी निकाला गया। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री शानू गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद केसरवानी, जिलाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकुंंतला गुप्ता, शिवमंगल अग्रहरि, राम गुप्ता, सुधीर अग्रहरि, राजा आदि मौजूद रहे।