फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कार्यकर्ताओं को बताया संगठन का उद्देश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत का जिला अभ्यास वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर शंकर बाजार कर्वी में हुआ। अभाविप का अभ्यास वर्ग चार सत्रो में हुआ। कार्यपद्धति, कार्यकर्ता विकास, समारोह आदि से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

अभ्यास वर्ग में प्रवासी के रूप में कानपुर प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष अजय आर्य व बांदा विभाग के विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडेय मौजूद रहे। प्रांत उपाध्यक्ष ने बताया कि संगठन से व्यक्तित्व निर्माण किया जा सकता है। परिषद अपने स्थापना काल से देश के पुर्ननिर्माण के ध्येय को लेकर कार्य करता आ रहा है। विभाग संगठन मंत्री ने विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति के बारे में बताया। कहा कि किसी भी संगठन का मूल कार्य पद्धति होती है। जिला संगठन मंत्री राम जी ने बताया कि समारोह के माध्यम से कैंपस में कार्य कर रहा है।
जिला अभ्यास वर्ग में जिले की चारों तहसीलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर कर्वी नगर अध्यक्ष अनुराग शुक्ला, जिला संयोजक तेज प्रकाश, तहसील संयोजक नितेश, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सत्या, नगर सह मंत्री प्रशांत त्रिपाठी, दुर्गेश, मीडिया संयोजक आयुष गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें