गुप्त गोदावरी के पास छाया कोहरा।
- फोटो : लीकेज तलाशने के लिए खोदी गई सड़क।
चित्रकूट/शिवरामपुर/खोही। सोमवार को दिनभर बादल के साथ कोहरा छाया रहा। सुबह बूंदाबांदी भी हुई। कोहरे के कारण ट्रेनें पांच से छह घंटे देरी से चल रहीं हैं। हालत यह है कि कर्वी से बांदा के दो घंटे का सफर तीन और प्रयागराज तक का तीन घंटे का सफर पांच घंटे में हो रहा है।
चार दिन से मौसम खराब है। ठंड के कारण मुख्यालय समेत शिवरामपुर, खोही, सरैंया, रामनगर, पहाड़ी के प्रमुख मार्गों में सन्नाटा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहन लाइटों के सहारे धीमी गति चले। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहा।
उधर, सरकारी आदेश के बाद भी कई स्कूल खुले हैं। खासकर मप्र चित्रकूट के जानकीकुंड व अन्य स्कूल खुले हैं। सुबह से शहर में स्कूल बसों के इंतजार में बच्चे ठंड में कांपते खड़े देखे गए।