फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पति से फोन पर नोकझोंक के बाद पत्नी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। सीतापुर चौकी के रामघाट स्थित घर में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। ससुराल वालों खुदकुशी बताई है। महिला का पति बंगलुरू में रहता है। उससे फोन पर नोकझोंक हुई थी। मायका पक्ष ने मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सीतापुर कस्बे के रामघाट निवासी विष्णु बंगलुरू में पूजा पाठ का काम करता है। रविवार की रात को उसकी पत्नी लक्ष्मी (36) का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला। मृतका के भाई हडहा बांदा निवासी अनिल चौरिहा ने बताया कि लक्ष्मी की शादी लगभग नौ साल पूर्व हुई थी। फंदे में शव लटकते मिलने की सूचना पर वह आया है। मामले की जांच कराने की मांग की है। सोमवार को उसकी आठ साल की पुत्री बिट्टी देवी ने बताया कि रात को कमरे में देखा कि उसकी मां फंदे से लटकी है। इसकी जानकारी अन्य परिजनों को दी। इसके बाद पिता को फोन भी किया। उसके एक पुत्री व एक पुत्र है।
चौकी प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि महिला की रात को पति से फोन पर कुछ बातचीत हुई थी। इसी बातचीत में कुछ नोकझोंक हुई, जिससे क्षुब्ध होकर खुदकुशी की है। सोमवार को दो डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें