There is no road in the village, the patient reached the hospital on the cot
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रामनगर ब्लाक का बेलरी गांव आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की राह देख रहा है। आलम यह है कि गांव का कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार पड़ जाता है तो उसे ग्रामीण चारपाई पर लेटाकर अस्पताल ले जाते हैं। गांव में सड़क बनवाने के लिए ग्रामीणों के साथ समाजसेवियों ने कई बार आंदोलन किया, लेकिन अफसर और राजनेता ध्यान नहीं दे रहे हैं। शुक्रवार को एक ग्रामीण को चारपाई पर लेटाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लोग प्रतिक्रिया जताकर अफसरों को कोस रहे हें।
रामनगर ब्लाक के पास स्थित बेलरी गांव बसा है। यहां सड़क न होने से ग्रामीण लंबे अर्से से परेशान हैं। ग्रामीण खेतों के रास्तों से होकर गुजरते हैं। बारिश के समय तो हालात इतने खराब हो जाते हैं कि उनका गांव से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। शुक्रवार को गांव के एक व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब हो गई। सड़क न होने से गांव के अंदर कोई वाहन नहीं जा सका। मजबूरी में ग्रामीण उसको चारपाई पर लेटाकर अस्पताल के लिए ले गए। प्रभास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लवलेश विराग, साधना आनंद व अरुण कुमार ने बताया कि यहां पर सड़क निर्माण के लिए कई बार आंदोलन किया गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पिछले दिनों गर्भवती महिला और एक बच्चे को सांप ने डस लिया। रास्ता न होने से एंबुलेंस गांव नही पहुंच पाई, जिससे दोनों की मौत हो गई। आभास महासंघ भी इस सड़क के लिए आंदोलन कर चुका है।
There is no road in the village, the patient reached the hospital on the cot- फोटो : CHITRAKOOT