फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छह दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर कस्बे में छह दुकानों में ताबड़तोड़ चोरियां हुईं। सीसीटीवी कैमरा में नकाबपोश चोर साफ नजर आ रहे हैं।
कस्बे के तिगलिया बाजार स्थित आर्यनगर में भाई जी कांप्लेक्स मे पीछे के चैनल का ताला तोड़ चोर अंदर घुसे। हरिनारायण साहू किराना की दुकान से ताला तोड़ किराने का सामान व नकद 7700 समेत लगभग दो लाख का सामान चुरा ले गए। इसी क्रम में विवेक केशरवानी की दुकान के शटर में लगे ताले को तोड़कर टेंट की सामग्री पार कर दिया। लवकुश सोनी के सर्राफा की दुकान में लगे शटर का लॉक तोड़ने में असफल रहे।
विज्ञापन

वहीं, गुरौला रोड सुभाष नगर में आशुतोष पांडेय के जनसेवा केंद्र के शटर का ताला तोड़कर चोर बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को दीवार की तरफ घुमा कर दुकान में घुसे। मोबाइल, चार्जर, बिजली की सामग्री, नकद एक लाख बीस हजार रुपये ले जाने मे सफल हो गए। शनिवार को चोरी की घटना आग की तरह फैल गई। घटना की सूचना पर मानिकपुर थाना पुलिस ने जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें