फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बहराइच की एसपी बनीं वृंदा शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले में एक साल चार दिन की सफलतापूर्वक पारी खेलकर पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला को शासन ने बहराइच जिले की कमान सौंपी है। इस दौरान जिले में उनके स्थानांतरण को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
इसमें सबसे प्रमुख जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अफजल अंसारी व उसकी पत्नी निखत बानो को जेल में गैरकानूनी ढंग से मिलने का भंडाफोड़ और भाजपा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद से टकराव का मामला है।
विज्ञापन

वह नौ दिसंबर 2022 को नोयडा से चित्रकूट में एसपी बनकर आईं थीं। भरतकूप में सड़क हादसे में भाजपा नेता के पुत्र की मौत के मामले में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने पोस्टमार्टम हाउस में धरना देकर एसपी पर गंभीर आरोप लगाए। थाना प्रभारी को हटाने की मांग की लेकिन एसपी ने जांच कर उसी थाने में उसी थाना प्रभारी की तैनाती कर भाजपा नेताओं को भी कड़ा संदेश दिया कि कानून के मामले में कोई समझौता नहीं है।
विज्ञापन


अरुण बने जिले के एसपी
चित्रकूट। एसपी वृंदा शुक्ला का स्थानांतरण होने के बाद उनके स्थान पर अरुण कुमार सिंह को जिले की कमान सौंपी गई है। अभी तक वह पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ में कानून व व्यवस्था विभाग पर तैनात रहे। सोमवार को वह अपने दायित्व को संभालेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें