फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हुई हत्या

विज्ञापन
फोटो-9- सरोज- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के पुरा गांव की सरोज (32) पत्नी सुरेश त्रिपाठी की संदिग्ध हालात में हुई मौत मामले में मायके वालों हत्या के आरोप लगाए हैं। थाने में दी तहरीर में परिवार के ही एक सदस्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुरा गांव की सरोज (32) का शव शुक्रवार की देर शाम को उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान होने पर मामला संदिग्ध बना है। पति ने शनिवार को मुंबई से लौटने के बाद हत्या की आशंका जताई है।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के चचेरे भाई पूर्व प्रधान गणेश ने बताया कि पति के मुंबई में रहने के कारण परिवार का एक सदस्य सरोज के साथ रहता था।
विज्ञापन

उसी ने पिटाई की है। मौत होने पर फांसी पर लटका दिया। कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। मऊ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम हो गया है लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें