फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्पिथ योजना के विरोध में सड़क पर उतरा भाकियू

विज्ञापन
फोटो-11- शहर के हाईवे पर अग्निपथ योजना का प्रदर्शन करते भाकियू के पदाधिकारी व अन्य किसान। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने अग्निपथ योजना के विरोध में सड़क पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि किसान व मजदूर परिवारों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे इस वर्ग के बच्चे कुछ साल बाद पूंजीपतियों के चौकीदार बन जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकालकर अग्निपथ योजना पर विरोध दर्ज कराया। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से होता हुआ जुलूस सदर तहसील पहुंचा और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम पूजा यादव को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों व मजदूरों के बच्चों को पढ़ाई की उम्र में नौकरी दे रही है, जब नौकरी की उम्र होगी, तब पूंजीपतियों की चौकीदारी करेंगे। सरकार की मंशा किसानों के आने वाली पीढ़ियों को अपंग बनाने की है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि इस योजना में सरकार सांसदों व विधायकों के बच्चों को पचास परसेंट लेने का नियम बनाए। तब समझ में आएगा कि यह योजना आम लोगों के लिए है। मंडल उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह ने कहा कि सरकार विद्युत अधिनियम व अग्निपथ योजना वापस नहीं लेगी तो एक जुलाई से फिर आंदोलन होगा।
इस मौके पर रामकरण सिंह, नीलकंठ द्विवेदी, शत्रुघ्न सिंह, हनुमान पाल, शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी, राजकिशोर सिंह, तीरथ प्रसाद सिंह, अर्जुन सिंह, शिव सिंह, नरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें