फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सूने घर में महिला ने आंगन में लगे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर के समय पति घर आया तो जानकारी हो सकी। परिजन कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव निवासी हीरामणि (38) ने रविवार को सुबह घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ से रस्सी से फंदा लगा लिया। पति रामप्रकाश बच्चों के साथ घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर कॉलोनी का निर्माण कार्य कराने गया हुआ था। दोपहर को लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। बच्चों ने लकड़ी की सीढ़ी पर चढ़कर देखा तो घर के आंगन में लगे पेड़ से मां का शव लटकता देख चीख पड़े। पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पति का कहना है कि किसी तरह का कोई कहासुनी भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

उसके पास तीन बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करता है। दो पुत्रियां एक पुत्र है। महिला का मायका नरैनी कोतवाली क्षेत्र के खलारी गांव में है। मृतका के पिता भाऊराम ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें