चित्रकूट। बुखार व पेटदर्द से पीडि़त दो वृद्धों की मौत हो गई। इसके अलावा चार मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के डोमनखेरा गांव के सूर्यपाल (90) की हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, चौरा गांव के मैकू (60) की तबीयत खराब होने पर भाई गोरेलाल जिला अस्पताल लेकर आए। डाॅक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा सोमवार को जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों भीड़ रही। चकजाफर निवासी संतोष कुमार (6) पुत्र चंद्रभान , कसहाई निवासी दुलारी (5) पुत्री रामस्वरूप, कपसेठी निवासी गुलाब (8) पुत्र स्वयंबर व अमानपुर निवासी चंदू (10) पुत्र चुनवाद को बुखार व पेटदर्द से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया है।