पहाड़ी। न्याय पंचायत बछरन की मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय प्रसिद्धपुर में संपन्न हुई। सांसद आरके सिंह पटेल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और विजेताओं को पुरस्कार बंाटे।
कबड्डी प्राइमरी वर्ग में पथरामानी गांव के विद्यालय की टीम विजेता व प्रसिद्धपुर गांव के विद्यालय की टीम उपविजेता बनी। जूनियर वर्ग में नोनार गांव की टीम विजेता व पिपरोदर गांव की टीम उपविजेता रही। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रसिद्धपुर की रोशनी प्रथम व पथरामानी की सुहानी द्वितीय स्थान पर रही।
खोखो में पिपरोदर विजेता व प्रसिद्धपुर उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के दौरान एबीएसए मिथलेश कुमार, इंद्रकुमार, आनंद यादव, कमलेश, रामनारायण साहू, देवेंद्र कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।