मानिकपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा स्थित एतिहासिक बालाजी मंदिर से चोरी गईं प्राचीन 16 मूर्तियां में 14 मूर्तियां नाटकीय ढंग से महंत के आवास के पास पाई गईं। पास ही एक पत्र भी रखा मिला जिसमें लिखा कि उन्हें रात में सपने आते हैं और डर के कारण वह सब मूर्तियां लौटा रहे हैं। महंत ने सभी मूर्तियों को कोतवाली में जमा कराया है।
बता दें कि 9 मई की रात को जिला मुख्यालय केे तरौंहा स्थित बालाजी मंदिर से लाखों रुपये की प्राचीन मूर्तियां चोर चुरा ले गए थे। अज्ञात के खिलाफ महंत रामबालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महंत ने बताया कि उनके मानिकपुर जवाहर नगर स्थित आवास के पास रविवार की सुबह एक पत्र मिला जिसमें लिखा था कि वह सब मूर्तियां लौटा रहे हैं। एक बोरे में 14 मूर्तियां मिली हैं। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।