दीपदान मेले में वाराणसी के भक्तों की टोली ने धर्मनगरी चित्रकूट के मंदाकिनी किनारे रामघाट पर दीप?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही। वाराणसी जिले के सीर गोवर्धनपुर से दीपदान करने के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष टीम आई है। जिसमेें चित्रकूट तीर्थ के रामघाट में हजारों की संख्या में एक साथ दीप प्रज्जवलित किये गए। कामदगिरी की परिक्रमा लगाकर देश और अपने गांव घर के समृद्धि की कामना की।
टीम के प्रमुख रमेश कुमार यादव ने बताया कि हर साल दिवाली पर्व के अन्नकूट पर्व के दिन चित्रकूट में रामघाट में हजारों की संख्या में दीप प्रज्जवलित करते हैं। इसके बाद कामदगिरी की परिक्रमा लगाकर तीर्थ स्थानों के दर्शन करते हैं। टीम में अमरनाथ शर्मा, बबलू मिश्रा, शिव चंदन, पुरुषोत्तम, बब्लू, शर्मा, कैलाश पाल आदि शामिल हैं।