फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों को बचाने में समाज की भूमिका सबसे अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में श्रीगंगा समिति की मासिक बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंदाकिनी नदी समेत सहायक नदियों को लेकर चर्चा हुई। डीएम ने मंदाकिनी नदी के लिए वर्षों से संघर्षरत श्री गंगा समिति के सदस्य अजीत सिंह को शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि नदियों को बचाने में समाज की भूमिका सबसे अहम है। सरकार द्वारा तमाम यत्न किए जा रहे हैं, लेकिन समाज को भी जागरूक होना होगा। नदियों में पॉलीथिन में भरकर हवन-पूजन सामग्री कतई न फेंकी जाए। ईओ नगर पालिका राम अचल ने वर्षा जल संचय के लिए बंधवईन के आगे एक बांध बनाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही रामघाट में सीधे नदी में गिर रहे नाले में जाल लगवाने की बात कही। पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने राजापुर में घाट किनारे यमुना नदी की सफाई का प्रस्ताव किया। मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अधिशाषी अभियंता सिंचाई आशुतोष कुमार, लोनिवि के अरविंद कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी वन ऊषा देवी व उप क्षेत्रीय वनाधिकारी हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें