इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की मऊ शाखा में ग्राहक
गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक ओपी भाखर ने की। उन्होंने
ग्राहकों की समस्याएं सुनकर निदान किया।
साथ ही भरोसा दिलाया कि
उपभोक्ताओं को हर संभव सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बैंककर्मियों को
ग्राहकों से अच्छा व्यवहार करने और उनकी परेशानी दूर करने की नसीहत दी।
इस मौके पर प्रबंधक रामसिंह, एस कुरील, अधिवक्ता चंद्रमणि शुक्ला, ब्रजेश सिंह, सनत कुमार पांडे भी मौजूद रहे।