फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

159 केंद्रों पर सिखाएंगे योग

Thu, 11 Jun 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थक्षेत्र में नौ और आसपास के 150 ग्रामीण केंद्रों में लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 21 जून को योग दिवस पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय खेल परिसर में सामूहिक कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन


आयोजन को लेकर दीनदयाल शोध संस्थान से जुड़े लगभग दो सौ लोगों को नौ से 11 जून तक आरोग्यधाम के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

ये लोग तीर्थक्षेत्र में नौ स्थानों रामनाथ आश्रमशाला, गायत्री शक्तिपीठ, तुलसी शोध संस्थान, रामायणी कुटी, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकी महल आश्रम, आरोग्यधाम, उद्यमिता विद्यापीठ, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में 12 जून से 20 जून तक सुबह लोगों को प्राणायाम, संधियोग, योगासन और सूर्य नमस्कार की क्रियाएं एवं आसन सिखाएंगे।
विज्ञापन


इसको लेकर चित्रकूट और मझगवां (मप्र) के स्वावलंबन केंद्रों एवं संपर्कित ग्रामीण केंद्रों के 152 कार्यकर्ताओं की बैठक बैठक भी हुई। इसमें योग सदन आरोग्यधाम के प्रशिक्षक सत्यनारायण शर्मा ने योग की सभी क्रियाओं को सिखाया। संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि नानाजी देशमुख योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेष जोर देते थे।

इसी धारणा को लेकर योग का आयोजन हर स्थान पर करना तय किया गया है। 21 जून को बड़ा आयोजन सामूहिक रूप से महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय खेल परिसर में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें