फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पियारिया माफी की थी यमुना में डूबी वृद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के रूपौली गांव में यमुना में डूबी वृद्धा की पहचान पियारिया माफी निवासी कमला के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गेहूं बेचने के लिए लेने पर बहू ने डांटकर रखवा लिया था। इससे नाराज होकर वृद्धा दो दिन पहले घर से निकल गई थी और वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन

पियारिया माफी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को मां पुन्नी देवी और बहन रिंकी ने गेहूं धोकर सुखाने के लिए डाला था। दादी कमला (70) ने उसी में से करीब दो किलो गेहूं बेचने के लिए निकाल लिया था। इस पर मां ने गेहूं वापस रखवा लिया था। इससे नाराज होकर दादी सोमवार की दोपहर घर से चली गई थी। काफी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिलीं। परिजनों ने पुलिस सूचना नहीं दी थी। बताया कि मंगलवार की शाम सोशल मीडिया पर शव की वायरल फोटो देखकर पहचान की। बताया कि उसकी बहन रिंकी की छह जून को शादी होनी है।
प्रभारी थानाध्यक्ष यदुवीर सिंह ने बताया कि वृद्धा मंगलवार की शाम नहाते समय यमुना में डूब गई थीं। इससे मौत हो गई थी। आसपास लोगों ने वृद्धा को नहाते समय देखा था। उन्हीं लोगों ने सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें