फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल, बम के धमाके व गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा क्षेत्र

Wed, 07 May 2025 11:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: जिले में पुलिस का सायरन बजते ही पुलिसकर्मी एक्शन मोड में आ गए। युद्ध के हालात से निपटने की पूरी कार्रवाई पुलिसकर्मियों ने की।
विज्ञापन
Chitrakoot Mock drill - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार सुबह शहर के सीआईसी परिसर में मॉक ड्रिल किया गया। पुलिस का सायरन बजते ही पुलिसकर्मी एक्शन मोड में आ गए। युद्ध के हालात से निपटने की पूरी कार्रवाई पुलिसकर्मियों ने की। शहरवासी बम के धमाके और गोलियों की तड़तड़ाहट से डर गए।

विज्ञापन

इसके बाद में पता चला कि ये युद्ध का पूर्वा अभ्यास है, तो राहत मिली। इस दौरान शहर की ऊंची इमारतों पर भी पुलिस बल तैनात कर भी अभ्यास किया गया। शहर में पुलिस ने पैदल मार्च भी किया। पूरी मॉक ड्रिल पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की निगरानी में हुई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी  उमेश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें