फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगदरा घाटी पर फायरिंग कर ट्रक चालक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। बगदरा घाटी में बदमाशों ने एक ट्रक चालक व परिचालक से मारपीट कर लूटपाट कर दी। विरोध करने पर फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा के नूह जिले के मेवाड़ निवासी ट्रक चालक शेर मोहम्मद व परिचालक रफीक मोहम्मद से मिलने जानकीकुंड अस्पताल पहुंचे सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने पूछताछ की। चालक ने बताया कि गोरखपुर से बंगलूरू के लिए मटर लादकर जा रहा था। मंगलवार की देर रात गुप्त गोदावरी से बगदरा घाटी के बीच चार बदमाशों ने तमंचा से फायर कर ट्रक को रुकवा लिया। इसके बाद लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। उससे 11 हजार रुपये व दो मोबाइल छीन कर ले गये। जब विरोध किया तो असलहे से गोली चला दी। जिससे परिचालक रफीक के शरीर को छूती हुई गोली निकल गई। घटना के बाद ट्रक को पुलिस ने मझगवां थाने ले गई है। पिटे व डरे चालक परिचालक का इलाज के बाद पुलिस उन्हें नया गांव थाने ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में छह लोगों को संदेह के आधार पर पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें