चित्रकूट। पर्यावरण की रक्षा सुरक्षा संकल्प को लेकर बुधवार को बुंदेली सेना ने 51 सौ पौधों का नि:शुल्क वितरण किया। पौधों के वितरण को लोगों ने सराहा है।
सीतापुर के रामघाट पर बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पहले चरण में 25 हजार फलदार पौधों का वितरण करना है। इन पौधों के लगने के बाद अगली खेप गांवों में सीधे उतारी जाएगी। कुल एक लाख पौधे नि:शुल्क बांटने की योजना है। पौधे उन लोगों को दिए जा रहे हैं जिनके पास पानी से लेकर उनकी सेवा करने का माद्दा है। मंगलवार को 11 हजार पौधों का वितरण करने के बाद बुधवार को 51 सौ फलदार पौधों नीबू, आंवला, अमरुद, सीताफल और अनार का वितरण किया गया। पौध वितरण के दौरान कर्वी माफी प्रधान प्रतिनिधि बद्री सिंह पटेल, छोटू यादव, सुरेंद्र सिंह शेरा, वीपी पटेल, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।