फोटो नंबर- 10- पथरौडी जंगल में लगी आग। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौड़ी पहाड़ में आग लग गई। बस्ती की ओर आग बढ़ने पर दो फायर ब्रिगेड की टीम के साथ वनकर्मियों ने नियंत्रित किया। हालांकि अभी भी पहाड़ में आग सुलग रही है।
पथरौड़ी के ग्रामीण शंकरलाल, अवधेश, बसंत, धर्मेंद्र, परसोनिया, शिव नारायण, राम पाल आदि ने बताया कि तीन दिनों से पहाड़ में आग लगी थी। जब पहाड़ के नीचे बसे बस्ती के करीब आग पहुंची तो ग्रामीण दहशत में आ गए। इस पर ग्रामीणों ने एनएच जाम करने की बात कही। तब कहीं जाकर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया।
इस संबंध में डीएफओ आरके दीक्षित ने बताया कि पहाड़ पर आग की जानकारी उन्हें नहीं दी गई। बुधवार को सूचना मिलते ही इस पर नियंत्रण कराने के लिए टीम भेजी गई।