फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पटाखों के धमाके से घायल आतिशबाज की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
06फोटो 1 सीकेटीपी 12- परिचय- इ​श्तियाक- फाइल फोटो - परिजन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। शास्त्री नगर के एक घर में पटाखों के धमाके से आतिशबाज सहित उसके परिवार की दो महिलाएं झुलस गईं थीं। मंगलवार को आतिशबाज इश्तियाक की मौत हो गई। जबकि महिलाओं व बच्चे का इलाज प्रयागराज में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने इश्तियाक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शास्त्री नगर निवासी इश्तियाक पटाखों का व्यापार करता था। वह बाहर से विस्फोटक आदि मंगाकर बिना लाइसेंस खतरनाक पटाखे बनाता था। छह अगस्त को घर में रखे पटाखों में आग गई, जिसमें सभी पटाखे जल गए। घर से बाहर न निकल पाने से इश्तियाक, उसकी पत्नी बानो, बहू शबनम परवीन गंभीर रूप से झुलस गए। अंदर मौजूद बच्चा सरफराज के सिर में दीवार का पत्थर लग गया था, जिससे वह घायल हो गया था। पटाखों के धमाके से मोहल्ले में हड़कंप मच गया था।



पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर तीनों को प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान इश्तियाक की मंगलवार को दोपहर में मौत हो गई। वहीं, सास व बहू अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घायलों को प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। करीब छह दिन बाद इश्तियाक की मौत हो गई। मामले में जो रिपोर्ट दर्ज है उसकी विवेचना चल रही है। मामला इश्तियाक के ही खिलाफ दर्ज था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें